{"_id":"6a04ee5f36d7d49dcc02b630","slug":"public-representatives-to-reduce-vehicle-convoys-to-save-fuel-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-156277-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ईंधन बचत के लिए जनप्रतिनिधि घटाएंगे वाहनों का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ईंधन बचत के लिए जनप्रतिनिधि घटाएंगे वाहनों का काफिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि वाहनों का काफिला करेंगे कम, एक गाड़ी से चलाएंगे काम
वर्चुअल बैठकों पर जोर, पेट्रोल-डीजल की बिक्री में 10 फीसदी गिरावट का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। देश में बढ़ती पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल असर दिखाने लगी है। जिले के जनप्रतिनिधियों ने अपने वाहनों का काफिला कम करने और एक वाहन से काम चलाने की बात कही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी बैठकों को अधिक से अधिक ऑनलाइन कराने की बात कही है। साथ ही आम लोगों से भी ईंधन बचाने में सहयोग की अपील की जा रही है।
पेट्रोल पंप एसोसिएशन का दावा है कि पिछले दो दिनों में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में करीब 10 फीसदी की कमी आई है। पेट्रोल पंप संचालक अरमान कुरैशी ने बताया कि पहले ईंधन के टैंकर आने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य है और पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि मंडल और जिला स्तर की अधिकतर बैठकें वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएंगी। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान एक ही वाहन का उपयोग करने की कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा कि इससे पेट्रोल और डीजल की खपत कम होगी और जनता को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा।
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान का पालन करते हुए क्षेत्र भ्रमण में सीमित वाहनों का उपयोग किया जाएगा। अधिकतर कार्य ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी इस मुहिम में सहयोग की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रमों और क्षेत्र भ्रमण में एक ही वाहन से जाने का निर्णय लिया है। यदि कोई कार्यकर्ता वाहन लेकर जाएगा तो उसी वाहन से जाएंगे, अन्यथा अपनी गाड़ी में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश पंथ ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब पंपों पर आने वाले वाहनों में सवारियों की संख्या भी बढ़ी है।
Trending Videos