{"_id":"69b5befb5bf34887f50ed14d","slug":"recruitment-entrance-exam-3068-candidates-appeared-in-the-first-days-exam-1732-were-absent-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153083-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती प्रवेश परीक्षा : पहले दिन की परीक्षा में 3068 अभ्यर्थी हुए शामिल, 1732 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती प्रवेश परीक्षा : पहले दिन की परीक्षा में 3068 अभ्यर्थी हुए शामिल, 1732 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में हुई परीक्षा, डीएम-एसपी रहे भ्रमणशील
- बायोमेट्रिक, फेस वेरिफिकेशन और सघन तलाशी के बाद अभ्यथियों को मिला केंद्रों के अंदर प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर शनिवार को दो पालियों की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 4800 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3068 उपस्थित रहे और 1732 अनुपस्थित रहे। डीएम सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने केंद्रों पर भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती प्रवेश परीक्षा में आठ परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंचे थे। प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के लिए अलग-अलग कई चक्र की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिसमें केंद्र के बाहर एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। केंद्र के गेट पर पुलिस कर्मी, इसके आगे पहुंचने पर एचएचएमडी से चेक किया गया। इसके साथ अभिलेखों की गहनता से जांच, बायोमेट्रिक, फेस वेरिफिकेशन और सघन तलाशी सहित डीएसएमडी गेट से गुजरने के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय सुबह 10 बजे से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। जोकि दोपहर 12 बजे तक चली। पहली पाली में पंजीकृत 2400 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1520 उपस्थित और 880 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे से केंद्रों पर प्रवेश दिया जाना शुरू किया गया था। निर्धारित समय दोपहर 3 बजे परीक्षा शुरू हुई और शाम 5 बजे समाप्त हुई। दूसरी पाली में पंजीकृत 2400 परीक्षार्थियों में से 1548 उपस्थित रहे और 852 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से पहले दिन हुई दो पालियों की परीक्षा में कुल 4800 के सापेक्ष 3068 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1732 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम रहे। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक सहित अपर जिलाधिकारी अंकुल श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। परीक्षा केंद्रों के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की गतिविधियों को देखा। केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा सहायकों को निर्देश दिए कि सभी कैमरों का संचालन सुचारु रखा जाए और पूरे समय सचेत रहकर कैमरों का संचालन देखते रहने के निर्देश दिए। परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने की बात कही। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक नकलविहीन कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
-- -- -- -- -- -
फोटो-48
गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते रहे अभ्यर्थियों के परिजन व अभिभावक
प्रवेश परीक्षा देने के लिए जिले में कानपुर देहात, इटावा, औरया, गरौठा, मऊरानीपुर सहित अन्य क्षेत्रों के अभ्यर्थी अपने अपने परिजनों व अभिभावकों के साथ पहुंचे थे। कोई चार पहिया वाहन से आया था तो कोई बस, ट्रेन से आया था। जब अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए केंद्र के अंदर दाखिल हो गए तो उनके परिजन गर्मी से बचने के लिए केंद्र के आसपास ही छांव की तलाश में जुट गए। कोई पेड़ों के नीचे फुटपाथ पर बैठ गया तो कोई इमारत की दीवार के समीप बैठे थे। वहीं चार पहिया वाहन से आए अभ्यर्थियों के परिजन अपने अपने वाहनों के अंदर बैठे थे।
Trending Videos