{"_id":"6a4aa22a5a32d8a7080355ee","slug":"six-loop-lines-ready-in-the-railway-yard-ohe-lines-laid-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-159139-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे यार्ड में छह लूपलाइन तैयार, ओएचई लाइन बिछाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे यार्ड में छह लूपलाइन तैयार, ओएचई लाइन बिछाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे यार्ड में छह लूपलाइन तैयार की गई हैं, इसके लिए विभाग ने ओएचई लाइन भी बिछाई है। अब जल्द ही लाइन को ऊर्जीकृत किया जाएगा, जिसके बाद इन लूप लाइनों पर भी ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।
रेलवे स्टेशन के यार्ड में छह नई लूपलाइन रेल संचालन के लिए तैयार हो गई है। इनमें नई चौथी, लूप लाइन, तीसरी लूप लाइन, द्वितीय लूप लाइन और प्रथम लाइन के साथ ही एडिशनल कॉमन लूप लाइन और काॅमन लूप लाइन बनाई गई हैं। इसके लिए रेलवे ने इन लूप लाइन के लिए ओएचई लाइन तैयार की है। यह ओएचई लाइन सड़क से 4.78 मीटर की ऊंचाई पर लगाई गई हैं। अब जल्द ही इन सभी लूप लाइन की ओएचई लाइन को रेलवे द्वारा ऊर्जीकृत किया जाएगा।
ऐसे में रेलवे ने लोगों को चेतावनी भी जारी की है कि वाहनों में ढोए जा रहे सामानों के मामले में इस ऊंचाई का ध्यान रखते हुए उसका पालन किया जाए। वाहन चालकों को इन लाइनों के संपर्क की वजह से आग का खतरा और जीवन की हानि भी हो सकती है। ऐसे में निर्धारित ऊंचाई का पालन करें ताकि खतरे से बचा जा सके।
विज्ञापन
-- -
रेलवे यार्ड में बनाई गई लूप लाइनों पर ओएचई लाइन तैयार कर ली गई है और ऊर्जीकृत किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को ओएचई लाइन की गेज की ऊंचाई का पालन किया जाना जरूरी होगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।