सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Bansi-Bar Inter-state Link Road will pave the way for development, trade, education, and employment.

Lalitpur News: बांसी-बार अंतराज्यीय संपर्क मार्ग से खुलेगा विकास, व्यापार, शिक्षा और रोजगार का मार्ग

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The Bansi-Bar Inter-state Link Road will pave the way for development, trade, education, and employment.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बांसी(ललितपुर)। बांसी से बार जाने वाले मार्ग का निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। इस मार्ग के निर्माण से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ की यात्रा भी सुलभ होगी। स्थानीय सांसद अनुराग शर्मा, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायन व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने रविवार को भूमि पूजन कार्य का शुभारंभ किया।
इस मार्ग निर्माण का 43.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होना है। यह सड़क न सिर्फ बांसी से कस्बा को जोड़ती है, बल्कि मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों की यात्रा भी सुगम करेगी। यह सड़क 14.36 किलोमीटर लंबी व सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद ने कहा कि यह मार्ग उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। राज्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेंगे और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। सदर विधायक ने कहा कि बांसी-बार संपर्क मार्ग क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। विधानसभा में तथा मुख्यमंत्री से भेंट कर इस मार्ग की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा, जिसके परिणामस्वरूप आज यह ऐतिहासिक भूमि पूजन संभव हुआ। यह मार्ग केवल सड़क नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, व्यापार, शिक्षा और रोजगार का मार्ग है। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम छिपाई प्रधान नीलमणि राजे बुंदेला, सुदामा दुबे, देवी सिंह कुशवाहा, सुरेश सिंह जूदेव, रमेश लोधी, हरिराम राजपूत, रामनारायण पाठक, विनोद दुबे आदि मौजूद रहे।
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed