सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The miscreants scuffled with the ambulance staff and the police who arrived on information.

Lalitpur News: दबंगों ने एंबुलेंस स्टाफ और सूचना पर आई पुलिस से की हाथापाई

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The miscreants scuffled with the ambulance staff and the police who arrived on information.
विज्ञापन
क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत हिगौरा चौराहे पर खड़ी एंबुलेंस के चालक और ईएमटी के साथ दबंगों ने हाथापाई करते हुए गाड़ी पर पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। एंबुलेंस स्टाफ की सूचना पर पहुंची डायल 112 के स्टाफ से भी हाथापाई कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस की लचरता के चलते इस समय पूराकलां क्षेत्र में अराजक तत्वों एवं शराबियों के हौसले बुलंद हैं। आम व्यक्ति तो दूर अब जनता की रक्षा करने वाले तक सुरक्षित नहीं है। ऐसा शनिवार को हिगौरा के पास दबंगों व पुलिसकर्मी के साथ की गई हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद लगता है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को हिगौरा के पास एंबुलेंस खड़ी थी। तभी हिगौरा निवासी दबंग अपने एक अन्य साथी के साथ आया और एंबुलेंस स्टाफ के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने उन्हें पीट दिया। जिसके बाद एबुलेंस स्टाफ ने डायल 112 पर सूचना दी तो मौके पर गई पीआरबी के स्टाफ के साथ भी दबंगों ने हाथापाई कर दी। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो पूरे दिन क्षेत्र में पुलिस की लचरता और दबंगों की दादागिरी की चर्चाओं पर रहा। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में रमेश मिश्रा एसएचओ, थाना प्रभारी पूराकला ने बताया कि एंबुलेंस स्टाफ का शिकायती पत्र मिला है। जिस पर कार्रवाई करते हुए एक नामजद और एक अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
तहरीर पर हुई कार्रवाई
ग्राम धुरईया थाना टहरौली निवासी एंबुलेंस चालक राहुल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह हिगौरा चौराहे पर खड़ा था। तभी मलखान उर्फ मलू यादव निवासी हिगौरा एक अन्य अज्ञात के साथ आया और उसे गालियां देने लगा। जिस पर उसने मना किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। उसे बचाने ईएमटी आया तो उसे भी मारा पीटा और पत्थर मारकर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। उसके कपडे फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed