सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The number of kidney stone patients is increasing in the district, the problem is also due to the habit of drinking less water.

Lalitpur News: जिले में बढ़ रहे पथरी के मरीज, कम पानी पीने की आदत से भी हो रही समस्या

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The number of kidney stone patients is increasing in the district, the problem is also due to the habit of drinking less water.
विज्ञापन
चिकित्सक बोले - समय से इलाज व अधिक पानी पीने से जल्द मिल सकती है पथरी से राहत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में पथरी के मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन रोजाना 15 से अधिक मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, कम पानी पीने से यह समस्या आ रही है। खारा पानी पीने के कारण भी पथरी होने की आशंका अधिक बढ़ जाती हैं।
जिले में पथरी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 15 से अधिक मरीज पथरी की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कम पानी पीने की आदत और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) इसके प्रमुख कारण बन रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों में पानी कम पीने की प्रवृत्ति और ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में तरल पदार्थों की कमी हो जाती है, जिससे किडनी में पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता की कमी के चलते लोग समय पर इलाज नहीं करा पाते, जिससे समस्या गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. विशाल जैन ने बताया कि शुरुआती लक्षणों में पेट या कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द, पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना और कभी-कभी खून आना शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है। समय रहते सावधानी बरतकर और पर्याप्त पानी पीकर पथरी जैसी समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।


चिकित्सकों की सलाह
- दिनभर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीएं
- ज्यादा नमक और तला-भुना भोजन कम करें
- नियमित रूप से व्यायाम करें
- पेशाब रोककर न रखें, बाहर निकलते समय पानी साथ रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed