सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three bike riders seriously injured after being hit by a speeding bus

Lalitpur News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders seriously injured after being hit by a speeding bus
विज्ञापन
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजमार्ग पर टेकरी के पास हादसा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजमार्ग पर टेकरी के पास तेज गति से जा रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती करवाया।
मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे ललितपुर से झांसी की ओर जा रही एक बस ने टेकरी कट के पास बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। हालत गंभीर होने पर तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान भैयन (50), पत्नी फूलन (45) व पुत्र रतिराम (28) निवासी ग्राम जैरवारा थाना जखौरा के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed