सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Guests enjoyed the beauty of nature by staying at Bird Village.

Lalitpur News: बर्ड विलेज में ठहरकर अतिथियों ने लिया प्रकृति के सौंदर्य का आनंद

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Guests enjoyed the beauty of nature by staying at Bird Village.
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन। नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल के तहत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण सक्सेना, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने आयोजन से पूर्व यहां विकसित किए गए बर्ड विलेज में प्रवास कर प्रकृति के लुभावने दृश्यों का आनंद लिया।
आयोजन स्थल पर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने फोटो गैलरी, चित्र प्रदर्शनी और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर सराहना की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वैश्विक ईको-टूरिज्म मानचित्र पर बुंदेलखंड को विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में बर्ड फेस्टिवल एक मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। इस मौके पर सारस गणना-2025 पर आधारित कॉफी टेबल बुक और डॉक्यूमेंट्री का विमोचन भी किया गया। इसके पश्चात फोटोग्राफी, स्लोगन लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अनिल कुमार, जिले के जनप्रतिनिधि, निदेशक ईको पुष्प कुमार, ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड, पर्यटन एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रकृति प्रेमी, स्थानीय नागरिक, बर्डिंग व ट्रैकिंग से जुड़े विशेषज्ञ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


पर्यटन विभाग की इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
1.58 करोड़ रुपये – सौरई फोर्ट की सुरक्षा एवं पर्यटक सुविधा कार्य
0.74 करोड़ रुपये – बालाबेहट किले तक सीसी रोड निर्माण
1.19 करोड़ रुपये – बालाबेहट फोर्ट में पार्किंग व पर्यटक सुविधा विकास
1.08 करोड़ रुपये – मड़ावरा फोर्ट में पार्किंग व पर्यटक सुविधा कार्य
1.21 करोड़ रुपये – बंदरगुढ़ा में विकास कार्य
1.02 करोड़ रुपये – बानपुर किला में पार्किंग व पर्यटक सुविधा
2.87 करोड़ रुपये – करकरावल जल प्रपात, बादरौन में पर्यटक विकास
1.23 करोड़ रुपये – मानसरोवर झील, तालबेहट में पर्यटन विकास
0.88 करोड़ रुपये – कबीर मंदिर, पिसनारी में पर्यटन विकास कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed