{"_id":"6981bb9d148a62134a0da426","slug":"lalitpur-women-stage-a-fierce-protest-against-liquor-vandalise-a-shop-and-sit-on-the-road-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, दुकान में तोड़फोड़ कर सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, दुकान में तोड़फोड़ कर सड़क पर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार
महिलाओं ने गांव में खुली देशी व अंग्रेजी दाेनों शराब की दुकानों पर जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। इस दौरान वहां पर पुलिस भी मौजूद रही।
सड़क पर फैली शराब की बोतलें
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
थाना महरौनी कोतवाली इलाके के खितवांस गांव की महिलाएं शराब बंदी को लेकर उग्र हो गई। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में लाठी डंडा लेकर दुकान पर पहुंची और तोड़फोड़ शुरू कर दी। यहीं नहीं महिलाओं ने दुकान के अंदर घुसकर शराब के पेटियों को सड़क पर पटक दिया और पत्थरों से उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भी महिलाओं के सामने मूक दर्शक बनी रही और बवाल होता रहा।
Trending Videos
सड़क पर बैठी महिलाएं
- फोटो : संवाद
सड़क पर बैठीं नाराज महिलाएं
गांव से शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए घंटाघर पर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा था, आए दिन झगड़े और अव्यवस्था बनी रहती थी। इससे पूर्व महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दुकान हटवाने की मांग भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराजगी फूट पड़ी। शराब दुकान में तोड़फोड़ और शराब पेटियों को सड़क पर नष्ट करने की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचीं।
दुकान पर तोड़फोड़ करती महिलाएं...