{"_id":"6980ecb3daf0f9c98c075c25","slug":"consumers-with-smart-meters-have-dues-of-rs-318-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-150971-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं पर 3.18 करोड़ का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं पर 3.18 करोड़ का बकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीपेड मीटर में बदलने पर 18 हजार लोगों ने नहीं कराया रिचार्ज, कनेक्शन न कटने पर बढ़ रहा बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में 31 हजार में से 25 हजार उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर प्रीपेड में बदल गए हैं लेकिन इनमें 18 हजार उपभोक्ताओं की ओर से प्रीपेड मीटर का रिचार्ज कराए बिना बिजली उपभोग किया गया। ऐसे में कनेक्शन न कटने से इन उपभोक्ताओं पर लगभग तीन करोड़ 18 लाख रुपये का बकाया हो गया है।
जनपद में कुल 1,63,304 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से अब तक दोनों खंडों के अंतर्गत लगभग 31 हजार 683 उपभोक्ताओं के पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर बदलकर उनके यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जबकि बाकी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है।
प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को बिल के आने की झंझट से मुक्ति मिल गई है लेकिन शासन के निर्देश के अनुसार इन मीटरों पर वर्तमान में कनेक्शन न काटे जा रहे हैं। हाल यह है कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड में बदलने के बाद भी लोगों ने रिचार्ज नहीं कराए। बिजली कनेक्शन न कटने पर बिजली का उपभोग भी लोग खूब कर रहे हैं। जनपद में अब तक लगभग 18,723 प्रीपेड मीटर धारक उपभोक्ताओं पर 3 करोड़, 18 लाख 24 हजार रुपये बकाया हो गया है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत 13,467 प्रीपेड मीटर धारक उपभोक्ताओं पर दो करोड़ 47 लाख 42 हजार रुपये निगेटिव बैलेंस हो गया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत 5,256 प्रीपेड उपभोक्ताओं पर 70 लाख 82 हजार रुपये निगेटिव बैलेंस हो गया है।
दो माह के रिचार्ज के साथ पुराना बकाया व वर्तमान निगेटिव बैलेंस करना होगा जमा
स्मार्ट मीटरों के प्रीपेड मीटरों में बदलने पर अब इन मीटरों का बिल भी नहीं बनना है। ऐसे में यह उपभोक्ता आगे कनेक्शन कटने पर जब तक पुराना बकाया, वर्तमान निगेटिव बैलेंस और अगले दो महीने के बिजली बिल की अनुमानित धनराशि जमा नहीं करेंगे, उनकी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकेगी। आगे रिचार्ज शून्य होने पर उनका कनेक्शन भी कट जाएगा।
वर्जन
जिले में 31 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटने पर अब पुराना बकाया, नकारात्मक बैलेंस और अगले दो महीने की अनुमानित राशि जमा करनी होगी। - वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता
Trending Videos