{"_id":"69bc58b65221ed68b10b62e4","slug":"traffic-management-to-be-regulated-modern-cctv-cameras-to-be-installed-at-t-junctions-and-intersections-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153360-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नियंत्रित होगी यातायात व्यवस्था, तिराहे-चौराहों पर लगेंगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नियंत्रित होगी यातायात व्यवस्था, तिराहे-चौराहों पर लगेंगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर परिसर में बने कंट्रोल रूम से होंगे नियंंत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर की यातायात व्यवस्था व अपराधों पर नजर रखने के लिए शहर के चार चौराहों-तिराहों आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे चारों ओर घूमकर देखने वाले होंगे और यह सीधे कंट्रोल रूम से नियंत्रित होगे।
इन कैमरों का नियंत्रण और निगरानी के लिए कोतवाली सदर परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहता है। वह यहां लगी एलईडी के जरिए शहर की यातायात व्यवस्था की निगरानी करता है। कहीं भी जाम लगता तो कंट्रोल रूम में बैठा पुलिसकर्मी इसकी जानकारी पास में ही गश्त करने वाली मोबाइल टीम को देता है। इसके साथ कही पर कोई अपराधी अपराध कर भाग रहा है तो वही कंट्रोल रूम के जरिए पुलिस को जानकारी दी जाती है।
यातायात पुलिस ने ऐसे चार स्थानों का चयन किया, जहां पर जाम लगने की संभावना अधिक और लोगों की आवाजाही ज्यादा रही। यह स्थान घंटाघर, तालाबपुरा की ओर जाने पर एचके टेलर के पास, हाईवे पर कैलगुवा चौराहा और सदरकांटा से आगे पानी की टंकी का स्थान शामिल है। इन चारों स्थानों पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की कवायद शुरू की गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एक स्थान पर नाइट विजन वाले पांच कैमरे लगेगे। जिसमें चार कैमरे चारों दिशाओं की ओर रहेंगे। जबकि एक कैमरा चारों दिशाओं में घूमने वाला शामिल रहेगा।
जल्द ही इन स्थानों पर यह कैमरे स्थापित हो जाएंगे और इनका नियंत्रण कोतवाली सदर परिसर में बने कंट्रोल रूम से कर दिया जाएगा। इन कैमरों के लग लगने से शहर की यातायात व्यवस्था के अलावा होने वाले अपराधों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
शहर में इन स्थानों पर पहले से लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
शहर में स्टेशन चौराहे, वर्णी कॉलेज चौराहा, सावरकर चौक, बस स्टैंड के पास स्थित पेट्राेल पंप के समीप चौराहे पर, इलाइट चौराहा, मवेशी बाजार में कैलगुवा तिराहा, तुवन चौराहा, जेल चौराहे से आगे ब्याना नाला पुल के समीप आंबेडकर पार्क के समीप, हाईवे से शहर की ओर प्रवेश करने पर होटल आर्यन इन के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। इन सभी कैमरों की क्रियाशीलता को समय समय पर एसपी कंट्रोल रूम पहुंचकर देखते हैं।
-- -- -- -- --
शहर में यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए शहर के चौराहों पर पूर्व से कैमरे लगे हुए है। अब चार चौराहों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। आमलोगों व दुकानदारों से अपील है कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठानों, मकान, भवनों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
Trending Videos