सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women sanitation workers were honored

Lalitpur News: महिला सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Women sanitation workers were honored
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभागार में हुआ कार्यक्रम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष ने सभी महिला कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिला कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ करती हैं। इसके साथ महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं और वह समाज की सशक्त आधारशिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। सभी महिलाकर्मियों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, नियमित रूप से सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की बात कही। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी भूमिका को मजबूती से निभाने के लिए प्रेरित किया।
नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में भूमिका निभानी वाली महिलाओं को पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र, शॉल, साड़ी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सफाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार तिवारी, वरिष्ठ सफाई प्रभारी गौहर खान, अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा, राष्ट्रीय महासचिव कुंजबिहारी बावरा, प्रदेश सचिव अमित खरे, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार करोसिया, जिला अध्यक्ष आदर्श करोसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed