सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women will be trained in disaster mitigation.

Lalitpur News: आपदा न्यूनीकरण के लिए महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women will be trained in disaster mitigation.
विज्ञापन
आपदा न्यूनीकरण के समूह की महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण, गांव-गांव तैयार होंगी राहत टीमें
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्रामीण इलाकों में आगजनी व बाढ़ की घटनाओं पर तत्काल राहत पहुंचाने के लिए गांव में संचालित समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना तैयार ही जा रही है। इसके लिए इन समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रथम चरण के प्रशिक्षण में 125 समूह की महिलाओं को शामिल किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी और बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत, गांवों में सक्रिय समूहों की महिलाओं को आपदा प्रबंधन से संबंधित जरूरी कौशल सिखाए जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना के तहत महिलाओं को आग लगने की स्थिति में शुरुआती नियंत्रण, बाढ़ के समय सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और राहत सामग्री वितरण जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमें विशेषज्ञों की टीम भी शामिल रहेगी। सोमवार को कल्याण सिंह सभागार में 125 समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वर्जन
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर आपदा के समय त्वरित सहायता नहीं पहुंच पाती। ऐसे में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित महिलाओं की टीम बड़ा सहारा साबित हो सकती है। इससे न केवल राहत कार्यों में तेजी आएगी बल्कि जनहानि और नुकसान को भी कम किया जा सकेगा। - अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed