{"_id":"6a135de38f489c39440139bd","slug":"1410-patients-received-treatment-at-the-chief-ministers-health-fair-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177928-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 1410 मरीजों को मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 1410 मरीजों को मिला इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान 1410 मरीजों को दवा देकर उचित परामर्श दिया गया। मेले में पहुंचने वाले मरीजों में शुगर, हाईपरटेंशन, बुखार, सिरदर्द, खुजली और डिहाइड्रेशन से पीड़ित थे। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक परिसर में आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श लिया। दोपहर एक बजे तक कुल 13 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया। तेज धूप और गर्मी के कारण मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम रही। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों के 43 मरीज चिकित्सकों से परामर्श लेकर अपना उपचार कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार फॉर्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता व मनीष प्रजापति मौजूदगी में 10:43 मिनट पर ग्राम मधवलिया निवासी जावेद डॉक्टर के पास पहुंचे। वह दाद-खुजली से परेशान थे।
उसके बाद ग्राम कइमा निवासी रामचंद्र ने अपने घुटने के दर्द का इलाज कराया। 11 बजे बरवां कला निवासी तेतरा देवी सर्दी खांसी, सिसवा कस्बा निवासी सुरेश ने अपने बढ़े हुए शुगर का इलाज कराया।
डॉ. राजकुमार ने बताया कि इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा मरीज दस्त, बुखार, सर्दी खांसी के मरीज आ रहे हैं।
धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड धानी की ग्रामसभा नौसागर स्थित नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में आए सभी 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
Trending Videos