{"_id":"6a142ece6480914f8a090862","slug":"in-maharajganj-3-arrested-for-molested-of-16-year-old-girl-obscene-video-used-for-blackmail-pocso-case-file-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने बुलाया, दोस्तों ने लूटी इज्जत: 16 साल की किशोरी से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल- 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने बुलाया, दोस्तों ने लूटी इज्जत: 16 साल की किशोरी से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल- 3 गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 25 May 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार
बगीचे में किशोरी की मुलाकात मनीष से होने के दौरान गांव के ही विकास और राजन ने दोनों को देख लिया। दोनों ने घर पर बताने की धमकी देकर पीड़िता को डराया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान प्रेमी मनीष ने कोई विरोध नहीं किया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पनियरा थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में एक 16 वर्षीया किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके सोमवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मनीष निवासी चेहरी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज से पिछले चार वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीते 18 मई की रात्रि करीब 11 बजे मनीष ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था। बगीचे में मुलाकात के दौरान गांव के ही दो अन्य युवकों विकास और राजन ने उन्हें देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों अभियुक्तों विकास और राजन ने पीड़िता को घर पर बात बताने की धमकी देकर डराया और भयवश पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के प्रेमी मनीष ने भी कोई विरोध नहीं किया।
Trending Videos
इसके अतिरिक्त, मनीष ने पूर्व में पीड़िता के साथ वीडियो कॉलिंग के दौरान चोरी-छिपे स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर एक अश्लील वीडियो बनाया था, जिसे राजन और विकास ने अपने मोबाइल में ले लिया और पीड़िता को वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया था।
घटना के बाद सहमी पीड़िता अपने मामा के घर चली गई थी। बाद में जब घटना की भनक परिजनों को लगी तो पीड़िता की माता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना पनियरा में सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट एवं 67 आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के तहत तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेजा गया है।