{"_id":"697bbe2fda28e57d110c72ae","slug":"17-illegal-teak-bottles-kept-hidden-behind-the-house-recovered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-170397-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मकान के पीछे छिपाकर रखे गए सागौन के 17 अवैध बोटे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मकान के पीछे छिपाकर रखे गए सागौन के 17 अवैध बोटे बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
खाली पड़े मकान के पीछे रखे गए थे बोटे
मकान मालिक ने खुद वन विभाग को दी जानकारी
चौक बाजार। वन विभाग की टीम ने सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज क्षेत्र में सागौन की लकड़ी के अवैध बोटे बरामद किए हैं। नगर पंचायत चौक के वार्ड संख्या एक आंबेडकर नगर में पंचायत भवन से लगभग 30 मीटर दक्षिण एक मकान के पीछे छिपाकर रखे गए 17 नग सागौन के बोटे वन विभाग ने बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर से बृहस्पतिवार को मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सागौन के बोटों को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि उक्त मकान में वर्तमान में कोई निवास नहीं करता। मकान मालिक ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर के पीछे सागौन के बोटे छिपाकर रख दिए थे। घर पहुंचने पर बोटों को देखकर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। दक्षिणी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि अवैध सागौन रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि सागौन के बोटे किसके हैं और इन्हें किस उद्देश्य से यहां छिपाकर रखा गया था। दोषियों के विरुद्ध ग्रामीण वन अधिनियम के तहत 4/10 के तहद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। संवाद
Trending Videos