सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1845 candidates absent on the second day of Home Guard recruitment exam

Maharajganj News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 1845 अभ्यर्थी नदारद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
1845 candidates absent on the second day of Home Guard recruitment exam
विज्ञापन
11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा
Trending Videos

पहली में 3378 तो दूसरी में 3417 अभ्यर्थी रहे मौजूद
महराजगंज। रविवार दूसरे दिन की होमगार्ड भर्ती परीक्षा कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में सकुशल संपन्न हुई। पहले दिन 1855 की जगह दूसरे दिन 1845 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दोनों पालियों में केंद्रों पर पहुंचकर शुचिता का जायजा लिया।
जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। पहली पाली में 4320 की जगह 3378 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 942 गैरहाजिर रहे। पहली पाली सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई लेकिन बायोमेट्रिक प्रक्रिया के उपरांत सुबह 8 बजे से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह 9:30 के बाद सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कराए गए। इसी तरह दूसरी पाली शाम तीन बजे से शुरू हुई लेकिन प्रवेश 1 बजे के बाद से ही बायोमेट्रिक जांच के बाद केंद्रों पर मिलती दिखी। दूसरी पाली में 3417 ने परीक्षा दी और 903 अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पालियों में मिलाकर 1845 गैरहाजिर रहे। यह संख्या शनिवार से 10 कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुघली रूट पर दौड़ी 5 रोडवेज
परीक्षा केंद्र तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए दोनों पालियों में महराजगंज डिपो की तरफ से इंतजाम रहे। पहली व दूसरी पाली में घुघली रूट के दो परीक्षा केंद्रों के लिए कुल 5ष बसें संचालित रहीं। इसी तरह चौक बाजार नगर पंचायत के केंद्र तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए दो रोडवेज बसें संचालित रहीं। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए डीएम के प्रबंध पर यह व्यवस्था आज भी प्रभावी रहेगी।
दोपहर में राहत, शाम को जाम से जूझते दिखे लोग
शनिवार की तरह ही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के कारण रविवार को भी जाम की समस्या निचलौल रोड पर देखी गई। लेकिन रविवार का जाम पहली पाली की समाप्ति की जगह दूसरी पाली के पूर्णता के बाद देखने को मिला। दोपहर 12 बजे होमगार्ड भर्ती परीक्षा समाप्त हुई। उस समय यातायात पुलिस जगह-जगह मुस्तैद दिखी। इस वजह से जाम की समस्या नहीं उत्पन्न हुई। लेकिन यह कसर शाम की पाली में पूरी हुई और निचलौल रोड के परीक्षा केंद्र से निकलने वाले अभ्यर्थी 15 मिनट तक जाम में फंसे रहे। यातायात इंस्पेक्टर अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने बताया कि शाम के समय नगर के लोग भी खरीदारी इत्यादि के लिए निकले थे जिसके चलते परीक्षा समाप्ति के बाद जब अभ्यर्थी छूटे तो जाम के हालात उत्पन्न हो गए। हालांकि शनिवार की तरह हालात नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed