सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three and a quarter quintals of ganja brought in a truck from Nepal recovered

Maharajganj News: नेपाल से ट्रक में लाया गया सवा तीन क्विंटल गांजा बरामद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three and a quarter quintals of ganja brought in a truck from Nepal recovered
काठमांडू नेपाल से ट्रक मे लाया गया भारी मात्रा मे गांजा बरामद एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा ज
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, हरियाणा नंबर की ट्रक से बरामद हुआ गांजा
Trending Videos

21 बंडल में रखा गया था गांजा, प्रत्येक में था 15-16 किलोग्राम गांजा
रंजीत गिरि (37), निवासी घोघा कबलेशवा थाना गोपालपुर, जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई आरोपी की पहचान
ठूठीबारी। नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में ट्रक के जरिये भारी मात्रा में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों ने तीन क्विंटल 27 किलो गांजा बरामद कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नेपाल बाॅर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को रविवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल के काठमांडो से एक हरियाणा नंबर ट्रक की केबिन में छिपाकर भारी मात्रा में गांजे का बंडल सोनौली रास्ते भारतीय सीमा क्षेत्र में जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी टीम के निरीक्षक सुबाष चंद्र के नेतृत्व में एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हरियाणा नंबर की ट्रक की निगरानी में जुट गई। इसी दौरान एक हरियाणा नंबर का ट्रक ने नेपाल से सोनौली के रास्ते भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट देखकर ट्रक चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। संयुक्त टीम ने बरगदवां थाना क्षेत्र के चकरार के पास घेराबंदी करते हुए ट्रक को रोककर चालक को पकड़ लिया। जांच के दौरान ट्रक की केबिन में छिपाकर रखे हुए 21 बंडल में तीन क्विंटल 27 किलो 17 ग्राम गांजा बरामद हुआ। संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक, गांजा को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए बरगदवां पुलिस को सौंप दिया।
इस संबंध में सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बरामद गांजा 21 पैकेटों में रखा हुआ था। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 15-16 किलोग्राम था। पकड़े गए आरोपी कि पहचान रंजीत गिरि पुत्र राधेश्याम गिरी (37), निवासी घोघा कबलेशवा थाना गोपालपुर, जिला बेतिया पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई। बरगदवां थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी युवक को जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed