सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Under the School Chalo Abhiyan, 13,107 new children were admitted in 15 days.

Maharajganj News: स्कूल चलो अभियान के तहत 15 दिन में 13107 नए बच्चों का कराया गया प्रवेश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Under the School Chalo Abhiyan, 13,107 new children were admitted in 15 days.
विज्ञापन
एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चले अभियान का परिणाम
Trending Videos

जुलाई में फिर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान
महराजगंज। नए शिक्षा सत्र के पहले चरण में जनपद के परिषदीय स्कूलों में 13107 नए प्रवेश हुए हैं। एक से 15 अप्रैल तक जनपद में यह अभियान चलाया गया। अभियान के परिणाम स्वरूप सर्वाधिक प्रवेश नौतनवां और सबसे कम निचलौल ब्लॉक में हुआ।
जनपद के 1500 से अधिक परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षकों को स्कूल की उपलब्धि डिजिटल प्लेटफार्म पर बताते हुए अभिभावकों से डोर टू डोर संपर्क भी किया। परिणाम सार्थक रहा और 15 दिन के आंकड़ों के मुताबिक सभी स्कूलों को मिलाकर 13 हजार का आंकड़ा पार हुआ। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वय विवेक पांडेय ने बताया कि पिछले शिक्षा सत्र से बेहतर परिणाम इस सत्र में आए हैं। यह बीएसए की तत्परता से संभव हुआ क्योंकि स्कूल चलो अभियान के प्रति दिन के नामांकन रिपोर्ट को न सिर्फ वह खुद कर रही थी बल्कि जिन ब्लाकों की स्थिति अभियान के दिनों में खराब मिली वहां वह खुद शामिल हुई और अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना दायित्व नहीं तो बढ़ते प्रवेश
उत्तर प्रदेशीय बेसिक शिक्षा संगठन के संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक ने बताया कि पिछले सत्र खराब नामांकन वाले स्कूलों को विभाग ने आसपास के स्कूलों में मर्ज कर दिया था। इसबार शिक्षकों ने सीख लेते हुए अधिक से अधिक नामांकन का लक्ष्य रखा जिसका परिणाम भी मिला। अगर शिक्षकों को जनगणना दायित्व से मुक्त रखा जाता तो और अधिक प्रवेश होते।
वर्जन
स्कूल चलो अभियान में शुरुआती 15 दिन परिषदीय स्कूलों में कुल 13 हजार से अधिक आवेदन हुए। जिन विकास खंडों का परिणाम बेहतर नहीं मिला है वहां डीएम व अन्य के साथ मिलकर नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
- रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed