{"_id":"69ee6b9d82a6d8b3d10bb56c","slug":"health-fair-vomiting-and-fever-patients-increase-as-the-heat-increases-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-176106-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला: गर्मी बढ़ते ही उल्टी, बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला: गर्मी बढ़ते ही उल्टी, बुखार के मरीज बढ़े
विज्ञापन
महदेवा दूबे पीएचसी पर मरीज का इलाज करते डॉ सीबी पांडेय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डॉक्टरों ने जांच कर दी दवा, मरीजों को परहेज के बारे में बताया
महराजगंज। जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। मेले में गर्मी के कारण सर्वाधिक मरीज उल्टी और दस्त के पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों ने जांच कर दवा देने के साथ ही आवश्यक परामर्श दिया।
फरेंदा क्षेत्र में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। सर्वाधिक मरीज सर्दी-जुकाम और उल्टी-दस्त के रहे। दवा देने के साथ ही डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया। कुल 88 मरीज आरोग्य मेला में पहुंचे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में कुल 31 मरीज पहुंचे। अस्पताल पर मरीजों की जांच कर डॉक्टर सीबी पांडेय ने दवा दे रहे थे। महदेवा के 8 वर्षीय महेश को तेज बुखार के साथ जुकाम की समस्या रही। 63 वर्षीय कैलाश मधुमेह के रोग से ग्रसित होकर पहुंचे। वहीं नियमित शुगर की जांच के लिए 72 वर्षीय राजेंद्र पहुंचे थे। उनका जांच कर फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी ने दवा दिया। कुर्बान का उच्च रक्तचाप की दिक्कत लेकर पहुंचे थे। क्षेत्र के अवधेश और विनोद को स्कीन संबंधी दिक्कत रही।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में फार्मासिस्ट अरूण चतुर्वेदी मरीजों की जांच कर दवा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि कुल 32 मरीज आए थे। इनमें इमरिता देवी अपने पांच वर्षीय शिव को दवा के लिए पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उल्टी की समस्या है। गीता को बुखार व जुकाम की समस्या थी। सभी मरीजों को दवा दिया गया।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह मरीजों की जांच कर दवा दे रहे थे। बताया कि कुल 25 मरीज इलाज के लिए आए थे। जिनमें सर्वाधित दर्द, गठिया व ब्लड प्रेशर के मरीज पहुंचे। सभी को जरूरत के अनुसार दवा दिया गया। साथ गर्मी में तेज धूप से बचने के बारे में जानकारी दी गई।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार,
नगर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें उपचार कराने को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। चिकित्साधिकारी डॉ. मंजुला शुक्ला ने बुखार, खांसी, जुकाम, एलर्जी, गैस, दर्द समेत अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज कर उन्हें संबंधित दवाएं और परामर्श दिया। इस दौरान डॉ. मंजुला शुक्ला, फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, एलटी तरुण तिवारी, वार्ड ब्वॉय दिलीप पांडेय, स्वीपर शंकर आदि लोग मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बेलवा चौधरी निवासी इरशाद अहमद और चैनपुर निवासी ममता ने बुखार का इलाज कराया। सिसवनिया निवासी हरेंद्र सिंह, बेलवा चौधरी निवासी 6 वर्षीय उज्जवला और रामपुर खुर्द निवासी पूनम ने सर्दी जुकाम का इलाज कराया। देवतहां निवासी आरती व हरपुर पकड़ी निवासी पिंटू पेट दर्द व बदन दर्द से परेशान थे। इनका इलाज कर दवाएं दी गईं। इस दौरान फार्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता उपस्थित रहे।
वर्जन
रविवार को आरोग्य मेले में मरीजों की जांच की गई। इस दौरान 1302 मरीजों की सेहत की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।
- केपी सिंह, डिप्टी सीएम
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X