{"_id":"6a6524c498df04e1f504f08d","slug":"412-students-to-take-compartment-exam-on-the-28th-online-evaluation-to-be-conducted-for-the-first-time-maharajganj-news-c-206-1-go11002-182015-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 28 को कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे 412 विद्यार्थी, पहली बार होगा ऑनलाइन मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 28 को कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे 412 विद्यार्थी, पहली बार होगा ऑनलाइन मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा की तरह उड़न दस्ता व मजिस्ट्रेट तय किए गए
डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा 2026 में शामिल हो चुके एक विषय के अनुत्तीर्ण विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिले से कुल 412 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इस परीक्षा में पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑनलाइन होगी। कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में ही घोषित कर दिया जाएगा।
डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए मुख्यालय स्थित महराजगंज इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा होगी जिसमें 215 विद्यार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा होगी जिसमें 197 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रवेश पत्र सभी स्कूलों को भेजा जा चुका है। अभ्यर्थी अपने स्कूल से संपर्क कर इसे प्राप्त कर सकते हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व उड़नदस्ते का गठन पूरा हो चुका है। दोनों पाली के परीक्षा की आनलाइन निगरानी डीआईओएस ऑफिस के कंट्रोल रूम से रखी जाएगी।
विज्ञापन
पायलट प्रोजेक्ट के तहत कंपार्टमेंट में हो रहा प्रयोग
यूपी बोर्ड की परीक्षा 2027 में ऑनलाइन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे कंपार्टमेंट परीक्षा के दौरान बोर्ड पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा रहा है। प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने बताया कि परीक्षा कराए जाने के बाद निर्धारित एजेंसी उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करेगी और मूल्यांकन के लिए निर्धारित केंद्र पर कॉपियां डिजिटल माध्यम से भेजेंगी। परीक्षक इनका मूल्यांकन कर ऑनलाइन ही अंक अपलोड करेंगे। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर 2027 की मुख्य परीक्षा में यह व्यवस्था शासन की अनुमति से लागू की जा सकती है।
वर्जन
28 जुलाई को कंपार्टमेंट परीक्षा सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पहली बार ऑनलाइन मूल्यांकन नीति को लागू किया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि परिणाम शीघ्र जारी हो और विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रवेश समय से ले सकें।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।