फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sardar Patel College emerged as the champion in cultural activities, while Charlie Company won the title in sports.

Maharajganj News: सांस्कृतिक गतिविधियों में सरदार पटेल कॉलेज और खेल में चार्ली कंपनी बनी चैंपियन

Sun, 26 Jul 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel College emerged as the champion in cultural activities, while Charlie Company won the title in sports.
​शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कैडेट्स। 
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंद नगर में आयोजित 102 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समापन अवसर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मानचित्र, ड्रिल, फायरिंग, वाचन व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में कॉलेज वर्ग में सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज, पुरैना, खंडी चौरा, घुघली ओवरआल चैंपियन बना और वहीं रस्सा कस्सी, वालीबॉल, फुटबॉल में चार्ली कंपनी ओवरआल चैंपियन बनी।
विज्ञापन

विजयी एनसीसी कैडेट्स को कैंप कमांडेंट कर्नल जयशंकर चौधरी, कर्नल मिथुन मिश्रा व सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने पुरस्कृत किया। प्रत्येक वर्ग के श्रेष्ठ कैडेट्स को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि एनसीसी के हरेक कैडेट राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि मानें। अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम ही आपके चरित्र की पहचान है। इस दौरान लेफ्टिनेंट संजय कुमार शर्मा, डॉ. अशोक भारतीय, अरुण सिंह राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed