{"_id":"6a6524650c8b782f5e0f9b7a","slug":"a-foot-march-was-held-in-nichlaul-against-the-use-of-police-force-on-students-in-delhi-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182012-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिल्ली में छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग के खिलाफ निचलौल में निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिल्ली में छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग के खिलाफ निचलौल में निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में विरोध प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
पदयात्रा के दौरान नगर में तैनात रही भारी पुलिस बल।
निचलौल। स्थानीय नगर के कोर्ट वार्ड में स्थित काली माता मंदिर परिसर में शनिवार को जुटे विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में पदयात्रा निकाली। इस दौरान लोगों ने छात्रों पर किए गए पुलिस बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
पदयात्रा काली माता मंदिर से शुरू होकर मेन मार्केट के रास्ते कटरा चौराहा से मेन तिराहा पहुंची। चौराहे पर भारी पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल पहुंचकर ज्ञापन लेने का प्रयास किया लेकिन पदयात्रा में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए तहसील के तरफ बढ़ने लगे। पुलिस बल के रोकने के बाद भी लोग तहसील परिसर पहुंच गए। यहां लोगों ने एक सभा आयोजित कर अपनी बातें कहीं। बाद में ज्ञापन सौंपा।
सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता विनोद यादव ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर अनावश्यक बल लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा नागरिक अधिकारों के विपरीत है। अनूप मद्धेशिया ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ किसी भी प्रकार का अवमानवीय व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा को प्रभावित करता है। इस दौरान विजय कुमार तिवारी, सतीश यादव, बोनी शेख, मेराज आलम, नागेश्वर पटेल, आशुतोष शुक्ला, महेश गुप्ता , हर्ष तिवारी, अनमोल मिश्रा, जाहिद अली, हरीश जायसवाल व सोनू गौतम आदि शामिल रहे।