{"_id":"6a6524e66113d30622058e03","slug":"government-employees-can-participate-in-19-sports-trials-on-august-6-maharajganj-news-c-206-1-go11002-182000-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 19 खेलों में प्रतिभाग कर सकते हैं सरकारी कर्मचारी, छह अगस्त को ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 19 खेलों में प्रतिभाग कर सकते हैं सरकारी कर्मचारी, छह अगस्त को ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह अगस्त को स्टेडियम में 19 खेलों का होगा ट्रायल
विभागों को जागरूक करने में जुटीं क्रीड़ा अधिकारी
महराजगंज। खेलकूद में सरकारी कर्मचारियों की रुचि बढ़ाने के लिए इंतजाम किए गए हैं। 19 राज्य स्तरीय खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए जिला स्टेडियम में छह अगस्त को ट्रायल होना है। क्रीड़ा अधिकारी स्टेडियम के कोच व अन्य के साथ विभागीय कर्मियों को भी प्रतिभाग करने लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, खेल निदेशालय ने सरकारी कर्मचारियों के लिए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए स्थान व तिथि तय कर दी है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए सिविल सर्विसेज कर्मचारियों को प्रतिभाग का मौका दिया गया है। शामिल होने के लिए उन्हें तैनाती वाले जनपद से जनपद स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। इसके लिए जनपद से कुल 19 खेलों के लिए ट्रायल की तिथि 6 अगस्त तय की गई है।
सरकारी कर्मचारी इसमें हिस्सा लें इसके लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी स्टेडियम कोच व अन्य स्टाफ के संग विकास भवन व कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों में संपर्क साधने में जुटे हैं। स्टेडियम कोच आसिफ एकबाल व सुनील प्रसाद ने बताया कि शनिवार को कृषि विभाग व उप कृषि निदेशक कार्यालय में संपर्क कर प्रोत्साहित किया गया कि जो कर्मचारी खेलना चाहें वह ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए नामांकन कराएं। सोमवार को विकास भवन के अन्य विभागों से संपर्क कर प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
इन खेलों में कर सकते प्रतिभाग
सरकारी कर्मचारी क्रिकेट, खोखो, कबड्डी, कुश्ती, टेनिस वालीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, ब्रिज, कैरम, हॉकी, एथलेटिक्स, योगासन सहित कुल 19 खेल स्पर्धाएं में भाग ले सकते हैं।
वर्जन
सरकारी कर्मचारियों के लिए निदेशालय स्तर से कुल 19 खेल स्पर्धाएं तय की गई हैं। इन खेलों का जनपदीय ट्रायल 6 अगस्त को स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विभागों से संपर्क कर कर्मचारियों को प्रेरित किया जा रहा है।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, महराजगंज।