सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A bunch of snakes was found wrapped in toilet of a house in Maharajganj, young man took them out using a net

Maharajganj News: घर के शौचालय की टंकी में लिपटे दिखे सांप, युवक ने बाहर निकाला- देखने वालों की लगी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 20 May 2025 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

वन विभाग को सूचना देने के बाद भी जब टीम नहीं आई तो हरदीडाली बड़का टोला निवासी इस्लाम उर्फ नंऐ खां साहस दिखाकर शौचालय की टंकी में घुसकर मच्छरदानी से सांपों को निकाले लगा, जहां मौजूद लोग उसके साहस को देखकर तारीफ करने लगे।

A bunch of snakes was found wrapped in toilet of a house in Maharajganj, young man took them out using a net
मच्छरदानी में सांपों की गुच्छा - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर नव निर्मित मकान के शौचालय के टंकी में सांप दिखे। इनकी संख्या 100 से अधिक है। आस पास के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन मौके पर वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचा। गांव का एक युवक साहस दिखाया और शौचालय की टंकी में घुसकर सांपों को बाहर निकाला।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, हरदीडाली चौराहे पर वीरेंद्र गुप्ता के नव निर्मित मकान है, जिसमें शौचालय की टंकी में सांपों का झुंड आ गया था, जिसे देख कर लोग चौंक जाते थे। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन मौके पर वन विभाग नहीं पहुंची तो हरदीडाली बड़का टोला निवासी इस्लाम उर्फ नंऐ खां साहस दिखाकर शौचालय की टंकी में घुसकर मच्छरदानी से सांपों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद लोग उसके साहस को देखकर तारीफ करने लगे। सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान घर के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed