{"_id":"6a1c9ff0c693ea517f06e720","slug":"a-community-toilet-has-been-built-in-siwan-but-no-road-has-been-built-maharajganj-news-c-209-1-kld1026-151406-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिवान में बना दिया सामुदायिक शौचालय, रास्ता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिवान में बना दिया सामुदायिक शौचालय, रास्ता नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायतों का मामला
मेंहदावल। विकास खंड की कई ग्राम पंचायतों में सुनसान स्थान (सिवान) में सामुदायिक शौचालय बना दिया गया। यहां पहुंचने के लिए रास्ता भी नहीं है, जिससे स्थानीय ग्रामीण स्थान के चयन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गैर उपयोगी जगह पर सामुदायिक शौचालय बनवाने से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विकासखंड के बेलौहा गांव में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मंजूरी मिली थी। सामुदायिक शौचालय का जगह चिह्नित करते समय उसकी उपयोगिता नहीं देखी गई। ऐसे स्थान पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा दिया, जो खेत में स्थित है। आने जाने के लिए रास्ता भी नहीं है।
ग्रामीण रिंकू, कमलावती, दीनानाथ, अवधू आदि ने बताया कि गांव से काफी दूर खेत में सामुदायिक शौचालय बनाया जा रहा है। इसी प्रकार मेंहदावल के बानडूमर गांव में भी खेत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। यहां आने-जाने के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
अभी तक इसका ट्रायल भी नहीं हो सका है। अभी से ही इसके प्लास्टर उखड़ रहे हैं। इसकी उपयोगिता में सवालों के घेरे में है।
इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी, अगर मामला सही मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
-अभिनव रवि वत्स, एडीओ पंचायत
Trending Videos