सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People's health is deteriorating due to taste

Maharajganj News: स्वाद के चक्कर में बिगड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
People's health is deteriorating due to taste
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के प्रमुख चौराहों व बाजारों में खुलेआम बिक रहा फास्ट फूड लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। शाम ढलते ही सड़क किनारे लगने वाले ठेलों पर मोमोज, एग रोल, चाउमीन, बर्गर और अन्य व्यंजन का स्वाद चखने के लिए भीड़ उमड़ने लगती है। देर रात तक चलने वाली इन दुकानों पर सबसे अधिक संख्या युवाओं और बच्चों की रहती है। जो लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है

खुले में रखे खाद्य पदार्थों पर धूल, धुआं और मक्खियां मंडराती रहती हैं, लेकिन स्वाद के आगे लोग स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं। कई ठेलों पर साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। बासी सामग्री और कई बार इस्तेमाल किए गए तेल में तैयार हो रहे खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे लोगों को बीमार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लौहरैया, बनौली, हैंसर, धनघटा, डिहवा बाजार, बसवारी गांव, अशरफपुर, डेबरी, औराडाड़, उमरिया बाजार और संठी समेत अन्य बाजारों में बिना किसी रोक-टोक के फास्ट फूड की दुकानें बढ़ती जा रही हैं। बच्चों और युवाओं में जंक फूड का आकर्षण तेजी से बढ़ा है, जिससे पेट संबंधी बीमारियां, संक्रमण, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ फूड प्वाइजनिंग जैसी गंभीर बीमारियों को भी जन्म दे सकते हैं। लगातार जंक फूड खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, और मोटापा, मधुमेह व हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है।
लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से क्षेत्र में चल रहे फास्ट फूड ठेलों की जांच कराने और मानकों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
हैंसर के चिकित्सक जितेंद्र चौधरी ने कहा कि फास्ट फूड से जितना भी संभव हो उपयोग न करें। इससे सेहत बिगड़ने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed