{"_id":"6a1ca03e2537d9f494080c3b","slug":"patients-arrived-with-skin-diseases-diabetes-stomach-pain-and-shortness-of-breath-maharajganj-news-c-209-1-sgkp1039-151425-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: त्वचा रोग, शुगर, पेट दर्द, सांस की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: त्वचा रोग, शुगर, पेट दर्द, सांस की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जन आरोग्य मेला : इलाज कराने पहुंचे 1142 मरीज, जांच के बाद दी गई दवाएं
संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1142 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज शामिल रहे।
चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध कराई। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 1142 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें सांस की तकलीफ के 91, उदर रोग के 101, शुगर के 105, त्वचा रोग के 189 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली।
शिविर में आई पार्वती देवी, विमला आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 82 मरीजों ने इलाज कराया।
डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि 82 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 35 मरीजों ने इलाज कराया।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
000000000000000000
बदलते मौसम में बरतें सावधानी
मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबु सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 56 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही 23 लोगों के विभिन्न प्रकार की खून की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। निशुल्क दवाएं भी दी गईं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबु सूफियान खान ने बुखार, मियादी बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, बलगम सहित विभिन्न प्रकार के ब्लड की भी कुल 23 लोगों की जांच की गई। बताया कि मौसम का पारा स्थिर न होने के कारण कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी, कभी बारिश हो रही है। पिछले दिनों से दिन बहुत ही गर्म होता जा रहा था, लू चलने लगी थी, परंतु इस समय मौसम ठंड के साथ ही उमस भरा है। ऐसे में बहुत सावधानी की आवश्यकता है।
-- -- -- -- -
बुखार-बीपी के भी पहुंचे मरीज
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों ने बताया कि मेला के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं देने की यह पहल सराहनीय है। मरीजों ने बताया कि काफी समय से दवा करा रहे थे, जबसे यहां आकर दवा ले रहे हैं तबसे आराम है। डाॅक्टर निविदिता चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन मरीजों की संख्या रोज से ज्यादा रहती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि 41 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। राजन (16) तिलकुपूर गांव से आए थे। उन्होंने बताया कि बुखार और खासी से परेशान थे, जबसे यहां से दवा करा रहा हूं तब से आराम है। प्रियांशु (13) ने बताया कि पेट दर्द से परेशान हैं दवा लेने आए थे। डाॅक्टर को दिखाने में कोई परेशानी नहीं हुई। संवाद

Trending Videos