फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A high-mast light costing 10 lakh will be installed at the Mahuawa Dhala intersection.

Maharajganj News: महुअवा ढाला चौराहे पर 10 लाख से लगेगा हाईमास्टज

Tue, 18 Aug 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A high-mast light costing 10 lakh will be installed at the Mahuawa Dhala intersection.
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कराया जाएगा कार्य
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पालिका परिषद के विस्तारीकरण के बाद अब महुअवा ढाला चौराहे के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में काम शुरू हो गया है। चौराहे पर जल्द ही हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इससे रात के समय चौराहे और आसपास के इलाके में पर्याप्त रोशनी मिलेगी। हाईमास्ट लगने से राहगीरों वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होने की उम्मीद है।
यह कार्य मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कराया जाएगा। इसके लिए करीब 10 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। योजना के तहत चौराहे पर हाईमास्ट लगाने के साथ ही प्रकाश की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। लंबे समय से महुअवा ढाला चौराहे पर रात में पर्याप्त रोशनी की जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

इसी क्रम में महुअवा ढाला चौराहे को भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था से जोड़ने की पहल की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहा प्रमुख मार्गों से जुड़ा होने के कारण यहां रात में वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। पर्याप्त रोशनी नहीं होने से कई बार परेशानी होती है। हाईमास्ट लगने से यातायात व्यवस्था में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि हाईमास्ट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित स्थान पर हाईमास्ट लगाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चौराहे को बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed