सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A three-member committee will investigate the death of a woman in a private hospital.

Maharajganj News: निजी अस्पताल में महिला की माैत की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A three-member committee will investigate the death of a woman in a private hospital.
विज्ञापन
महराजगंज। सोनौली में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन व लखनऊ रेफर करने के बाद मौत के मामले में सीएमओ ने समिति गठित की है। तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, सोनौली कस्बे के न्यू एसएसबी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में 22 मई को प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक महिला की ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन का आरोप था कि जब उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कारण पूछा तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद गंभीर हालत में महिला को केएमसी महराजगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन में लापरवाही की आशंका जताई।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद परिजन उसे लखनऊ लेकर चले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने गंभीर लापरवाही और कथित तौर पर झोलाछाप से ऑपरेशन कराने का आरोप लगाया था।
जानकारी मिलने पर रविवार को सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने सोनौली पहुंचकर मामले की जांच की थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन है।
मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग से कोई शिकायत नहीं की है। स्थानीय ग्रामीणों में चर्चा है कि अस्पताल संचालक और पीड़ित परिवार के बीच मामले में समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed