{"_id":"6a1deeee22c6a218630986e0","slug":"meritorious-students-who-performed-well-in-high-school-and-intermediate-examinations-were-honored-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178444-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अमरउजाला प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान मेधावियों को सम्मानित किया गया, इ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला और प्रशासन के सहयोग से कलक्ट्रेट में आयोजित किया गया समारोह
सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत
हाईस्कूल के 11 और इंटर के 10 मेधावियों को किया गया सम्मानित
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोमवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अमर उजाला और प्रशासन से सहयोग से कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावियों को 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने सम्मानित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। आज सम्मानित होने वाले सभी छात्र-छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन का यह महत्वपूर्ण चरण भविष्य की दिशा और दशा निर्धारित करता है। आज की सफलता इस बात का प्रमाण है कि विद्यार्थियों ने सही दिशा में परिश्रम किया है।
फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर पर प्राप्त यह सफलता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन को अपने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान उपलब्धि को अंतिम लक्ष्य न मानते हुए इसे आगे की सफलताओं की शुरुआत के रूप में देखें।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने समारोह के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मानित विद्यार्थियों में हाईस्कूल की विजयलक्ष्मी, आयुषी, अनामिका, आस्था, दीक्षा, रितिका, अदिति, अवंतिका, हाजरा खातून एवं कशिश सहित को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट वर्ग से विश्वम्भर, सत्यम, पवन, सचिन, शबनम, नूरहान, सौरभ, सरस्वती, स्मिता,, आस्था सहित कुल 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान विजय लक्ष्मी, आयुषी चौधरी, कशिश गौड़, विशंभर विश्वकर्मा, सत्यम विश्वकर्मा, शबनम खातून सहित अन्य मेधावियों ने कहा कि इस सम्मान से हमारा हौसला बढ़ा है और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ने उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में मेधावी छात्र/छात्राएं और उनके परिजन उपस्थित रहे।
बोले डीएम- मुकाम पाने में अमर उजाला मददगार
महराजगंज। समाचारपत्र का कार्य सिर्फ दुनिया व जहान की बातें आमजन तक पहुंचाने तक नहीं सीमित, बल्कि उससे आगे बढ़कर यूथ को सशक्त बनाना भी है। अमर उजाला समाचार पत्र ने इसे बखूबी किया। समाचारपत्र का एक पृष्ठ यूथ के लिए निर्धारित है जिसमें विद्यार्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी का उल्लेख रहता जो विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने में अहम रोल अदा करता। ऐसे में अमर उजाला का यह प्रयास अनुकरणीय है। उक्त बातें गौरव सिंह सोगरवाल ने कहीं।
सम्मान पाने वाले दसवीं के मेधावी
नाम - विद्यालय - प्रतिशत
- विजय लक्ष्मी- दल सिंगार कालेज-96
- आयुषी- श्यामा सुरेंद्र कालेज- 96
- सुप्रिया- शिव नारायण कालेज-95.67
- अनामिका- शिव नारायण कालेज-95.50
- आस्था-शिव नारायण- 95.50
- दीक्षा-महाराजा क्षत्रसाल-95.17
- ऋतिका-दल सिंगार-95
- अदिति- महराजा क्षत्रसाल-94.83
- अनामिका-दल सिंगार-94.67
- हाजरा-रामप्यारे कालेज-94.50
- कशिश- सीएस मेमोरियल-94.50
-- -- -- -- --
इंटर के सम्मानित मेधावी
नाम - स्कूल- प्रतिशत
- विश्वंभर विश्वकर्मा - दिग्विजयनाथ- 93.60
- सत्यम-सुभागी देवी- 93.60
- पवन-राम प्यारे- 93.40
- सचिन-वैदिक गुरुकुल-92.80
- नूरहान-शिवनरायण-92.20
- सबनम- एसएजेआईसी-91.80
- सौरभ- दलसिंगार-91.40
- सरस्वती- शिव नारायण-91.40
- स्मिता- शिव नारायण-91.40
- आस्था- श्यामा सुरेंद्र-91

Trending Videos