सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman's charred body was found in a field in Maharajganj, with wounds on her body.

UP: खेत में अधजली महिला का शव मिला- चेहरा, हाथ व शरीर था झुलसा हुआ- महराजगंज की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Wed, 22 Apr 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसका चेहरा, हाथ व शरीर बुरी तरह जला हुआ है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, पैर में बिछिया व पायल मिलने से महिला के विवाहित होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

A woman's charred body was found in a field in Maharajganj, with wounds on her body.
शव मिलने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चन्द्रौली गांव में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव के सिवान में बड़ी नहर के पश्चिम स्थित बंसवार निवासी राजाराम सिंह के खेत में पड़ा मिला। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को दी।

Trending Videos


सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसका चेहरा, हाथ व शरीर बुरी तरह जला हुआ है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, पैर में बिछिया व पायल मिलने से महिला के विवाहित होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरु कर दी है।

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर जलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि आसपास के चौराहों, किराएदारों व ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है। साथ ही अन्य थानों व जिलों को भी सूचना भेजी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed