{"_id":"69e545346f7261bb79054efc","slug":"a-young-man-climbed-a-tower-after-not-seeing-his-wife-at-her-in-laws-house-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-175701-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ससुराल में पत्नी को न देख टावर पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ससुराल में पत्नी को न देख टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
शीशगढ़ ससुराल में पत्नी को न देख मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक - माता पिता के मनुहार करने पर दो घंटे
विज्ञापन
पति-पत्नी में विवाद के कारण मायके आ गई थी पत्नी
शाम पांच बजे टावर पर चढ़ा युवक रात आठ बजे उतरा नीचे
नहीं पहुंची पत्नी, माता-पिता के मनाने पर आया नीचे
ठूठीबारी। बरगदवा थाने के शीषगढ़ गांव में ससुराल आया एक युवक पत्नी को न पाकर पास में स्थित टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और कुछ ही देर में बरगदवा पुलिस भी पहुंची। पत्नी तो नहीं आई लेकिन युवक के माता-पिता मौके पर पहुंचे। उनके गुहार लगाने पर युवक नीचे उतर आया। युवक तीन घंटों तक टावर पर रहा।
परसामलिक थाना क्षेत्र के बोदवारे गांव निवासी राकेश गोड़ की शादी बरगदवा थाना क्षेत्र के शीषगढ़ में छवि लाल गोंड की पुत्री अंजलि से पांच वर्ष पहले हुई थी। तीन वर्ष से पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अंजलि अपने मायके शीषगढ़ आ गई थी। रविवार शाम चार बजे राकेश ससुराल आया तो ससुराल वालों ने बताया कि उसकी पत्नी अपने भाई के घर दिल्ली गई और वहां पर नौकरी करती है। पत्नी को ससुराल में न देख राकेश ससुराल से निकला व शाम पांच बजे के लगभग डगरूपुर मार्ग पर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
टावर पर राकेश को चढ़ा देख गांव वालों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर शाम छह बजे मौके पर बरगदवा पुलिस पहुंची और ससुराल के लोगों से राकेश का नंबर लेकर मोबाइल से वार्ता कर नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन राकेश मौके पर पत्नी अंजलि को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। टावर पर राकेश के चढ़ने की जानकारी जब राकेश के माता-पिता को हुई तो वह भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मां-बाप के मनाने पर राकेश रात आठ बजे टावर से नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे थाने ले गई। बरगदवा थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos