सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   We should help people by following the path shown by Lord Parashuram.

Maharajganj News: भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलते हुए लोगों की सहायता करनी चाहिए

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
We should help people by following the path shown by Lord Parashuram.
विज्ञापन
भगवान परशुराम के बताएं गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया
Trending Videos

भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली गई रैली

महराजगंज। जिले भर में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह झांकी निकाली गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भागीदारी की।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार,
भगवान परशुराम की जयंती पर भगवान परशुराम ब्राह्मण सेवार्थ समिति ने कस्बे के विष्णु मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में ब्राह्माण समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के लोगों की सहायता करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भव्य शोभा यात्रा व झांकी निकाली गई। विष्णु मंदिर में विधि-विधान से भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन किया गया। शोभायात्रा विष्णु मंदिर से प्रारंभ होकर आंबेडकर तिराहा, मिल गेट होते हुए विष्णु मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा के बाद कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के विरुद्ध शस्त्र उठाया। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम वीरता से साक्षात उदाहरण है। कार्यक्रम में प्रभाकर उपाध्याय, अरविंद पांडेय, दिलीप तिवारी, रिंकू सिंह, संतोष दूबे,अरविंद उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार,
विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव रविवार को कोल्हुई क्षेत्र कोल्हुई, केसौली सहित के कई गांवों में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही कोल्हुई दुर्गा मंदिर पर भगवान परशुराम की मूर्ति रखकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर सुनील पाण्डेय, विकास उपाध्याय, कृष्णा दुबे, विकास दुबे, व्यास झूले, सूर्यांश पांडेय, कृष्ण शंकर उपाध्याय मौजूद रहे।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार,
परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को नगर के मां बनैलिया मंदिर प्रांगण में स्थापित भगवान परशुराम मंदिर में भव्य शृंगार, पूजन एवं श्री परशुराम मंदिर सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया। चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी रवि, महामंत्री विकास दुबे, कोषाध्यक्ष अवधेश चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंटी पांडेय व संतोष पांडेय, उपाध्यक्ष अंबिका चौबे, राहुल दुबे, मंत्री अवध किशोर, उमेश मणि, प्रिंस पांडेय, नितेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी आकाश पांडेय एवं कृष्णमोहन त्रिपाठी समय अन्य समस्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं पड़ियाताल से विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर मंदिर में पहुंची शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। देर शाम अनुष्ठान संपन्न होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान राम अधार दुबे, नरसिंह पांडेय, अतुल चंद त्रिपाठी, ज्वाला शुक्ला, सतीश त्रिपाठी, अभिषेक जोशी, आदर्श पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, गोलू पाठक, संतोष पांडेय, दीपक पांडेय, अनुराग त्रिपाठी मौजूद रहे।
भगवान परशुराम से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की मिलती है प्रेरणा

खुशहालनगर। भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव साहस, धर्म की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध विजय का प्रतीक है। उनके पदचिह्नों पर चलने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास, साहस व अन्याय के खिलाफ लड़ने का अदम्य साहस आ जाता हैं। उक्त बातें भगवान परशुराम जयंती के दिन घुघली उपनगर में स्थित डीएवी इंटर कॉलेज व बेलवा तिवारी गांव में आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहीं। वक्ताओं में हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु जी के छठें अवतार हैं। श्रीदेव व विष्णु देव उपाध्याय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा हमें भगवान परशुराम जी से मिलती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम को चिरंजीवी माना जाता है, इसलिए इनकी पूजा का तत्काल फल मिलता है। कार्यक्रम को वीरेंद्र सिंह, सुरेश रुंगटा, डाॅ. डीके पांडेय, शैलेश दुबे और भरत शुक्ला समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अमित घोष ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed