{"_id":"69e5f6a689808282a30968e8","slug":"a-piece-of-meat-was-thrown-at-a-temple-in-maharajganj-on-sunday-night-causing-a-stir-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंदिर में महिला ने फेंका मांस का टुकड़ा...गांव में तनाव- रविवार रात की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंदिर में महिला ने फेंका मांस का टुकड़ा...गांव में तनाव- रविवार रात की घटना
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार में प्राचीन मंदिर है। जहां लोग पूजा-पाठ करते हैं। रविवार की रात एक दूसरे धर्म की महिला पॉलीथिन में रखकर मांस का टुकड़ा मंदिर में फेंक दी, जिससे मांस का टुकड़ा मंदिर में छिटककर बिखर गया। मांस फेंकते समय किसी ने देख लिया और शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और हंगामा करने लगे।
मंदिर के बाहर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार में स्थिति प्राचीन शिव मंदिर में गत रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव की ही एक दूसरे धर्म की महिला द्वारा मांस का टुकड़ा फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। मांस फेंकने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
Trending Videos
गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर पहुंची खोरिया बाजार चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर साफ-सफाई कराई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी महिला समेत अन्य लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार में प्राचीन मंदिर है। जहां लोग पूजा-पाठ करते हैं। रविवार की रात एक दूसरे धर्म की महिला पॉलीथिन में रखकर मांस का टुकड़ा मंदिर में फेंक दी, जिससे मांस का टुकड़ा मंदिर में छिटककर बिखर गया।
मांस फेंकते समय किसी ने देख लिया और शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और हंगामा करने लगे। जानकारी मिलने पर पहुंची खोरिया बाजार चौकी पुलिस मांस को हटाकर साफ कराई। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीण हंगामा करने लगे।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सोमवार की सुबह कार्रवाई की मांग को ग्रामीण आक्रोशित हो गए हालांकि मौजूद पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कराई।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सोमवार की सुबह कार्रवाई की मांग को ग्रामीण आक्रोशित हो गए हालांकि मौजूद पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कराई।
