सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Somnath Swabhiman Parv is a symbol of India's faith and self-respect.

Maharajganj News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की आस्था व आत्मगौरव का प्रतीक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Somnath Swabhiman Parv is a symbol of India's faith and self-respect.
विज्ञापन
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Trending Videos

महराजगंज। चौक बाजार स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, महंत लक्ष्मणदास तथा शिक्षाविद् एसपी सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद से चयनित सोमनाथ तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि ''सोमनाथ स्वाभिमान पर्व'' भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का प्रतीक है। यह सोमनाथ मंदिर के हजारों वर्षों के गौरवशाली इतिहास की स्मृति को जीवंत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम स्थान रखता है। इतिहास में अनेक आक्रमणों और विध्वंस के बावजूद इस मंदिर का बार-बार पुनर्निर्माण भारतीय संस्कृति की अटूट आस्था और संकल्प शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जिससे सांस्कृतिक एकता और विरासत के संरक्षण को बल मिलेगा। कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं पीएम श्री सोनरा विद्यालय की छात्राओं ने शिव तांडव सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भजन गायक अमित अंजन ने शिव भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शिक्षाविद् एसपी सिंह ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति पर हुए आक्रांताओं के निरंतर आक्रमणों और उसके प्रति भारतीय समाज की सृजनात्मक एवं सशक्त प्रतिक्रिया को दर्शाता है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों से चयनित 10-10 यात्रियों को सोमनाथ (गुजरात) के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को सकुशल यात्रा एवं दर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा देखा गया।
मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर स्थित शिवालय में महंत लक्ष्मणदास सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विधिवत रुद्राभिषेक किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक मंत्रोच्चार कर धार्मिक वातावरण को और अधिक पावन बनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिरोमणि दुबे ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक आरडी चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक पीके शर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ चौक ओपी यादव, ईओ नगर पालिका परिषद् आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed