सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man died in a road accident, questions were raised about the man who was with him.

Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथ रहे युवक पर भी उठे सवाल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a road accident, questions were raised about the man who was with him.
विज्ञापन
- मेंहदावल थाना क्षेत्र के दियाबाती मोड़ के पास हुआ हादसा


मेंहदावल। थाना क्षेत्र के दियाबाती मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। वहीं हादसे के समय बाइक पर पीछे बैठे युवक की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
बखिरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी मिथिलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सुरजदेव शुक्ल 19 मई की शाम बाइक से समदा चौराहे पर सब्जी खरीदने गया था। लौटते समय बाइक पर एक युवक भी सवार था। आरोप है कि शाम करीब सात बजे दियाबाती मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सूरजदेव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद बाइक पर पीछे बैठा युवक मौके से चला गया। राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। बाद में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात 11:40 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos

मृतक की बहन ने तहरीर में साथ रहे युवक की भूमिका पर संदेह जताते हुए पुलिस से पूछताछ की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed