सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fever-vomiting-diarrhea patients increased in the district hospital

Maharajganj News: जिला अस्पताल में बुखार-उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fever-vomiting-diarrhea patients increased in the district hospital
विज्ञापन
- भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर पड़ रही भारी


संतकबीरनगर। भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 630 नए मरीज पहुंचे, जबकि लगभग 500 पुराने मरीज भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। सुबह से ही पर्चा काउंटर और डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं।
इन दिनों अस्पताल में सबसे अधिक मरीज बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, डायरिया, डिहाइड्रेशन, खांसी और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। थोड़ी सी लापरवाही भी लोगों को बीमार बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि लू लगने से शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना और कमजोरी जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। इमरजेंसी वार्ड में भी गर्मी से प्रभावित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने लोगों को खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और कटे हुए फलों से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
Trending Videos

वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. उमेश चंद्रा ने कहा कि गर्मी में अधिक मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। तरबूज, खीरा और मौसमी फलों का सेवन शरीर को ठंडक देता है। मसालेदार और बासी भोजन से परहेज करना चाहिए तथा तबीयत बिगड़ने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
दंत चिकित्सक डॉ. अनुरोध पाठक ने बताया कि डिहाइड्रेशन का असर मुख के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सूखा मुंह, दांतों में संवेदनशीलता और मसूड़ों की सूजन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थों से बचने और दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह दी।
वहीं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज त्वचा रोगों से संबंधित समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें खुजली, लाल चकत्ते, फंगल इंफेक्शन और सोरायसिस जैसी समस्याएं प्रमुख हैं। उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में उल्टी-दस्त और डायरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को ही ओपीडी में 220 बच्चे इस तरह की समस्याओं के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के खानपान, साफ-सफाई और समय-समय पर ओआरएस देने पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed