सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The organization will become strong only by creating workers

Maharajganj News: कार्यकर्ता बनाने से ही मजबूत होगा संगठन

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 26 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The organization will become strong only by creating workers
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

महराजगंज। चेहरी स्थित एक शिक्षण संस्थान में भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया।
उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बनाने से ही संगठन मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वही आगे बढ़ता है और जो सीखना बंद कर देता है, उसका विकास रुक जाता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन मजबूत होता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांत भाजपा की कार्य संस्कृति की आधारशिला हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि यह प्रशिक्षण भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता और कार्यकर्ता निर्माण की सतत साधना का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed