सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of keeping the president of the village head organization in the police station

Maharajganj News: ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष को थाने में बैठाने का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of keeping the president of the village head organization in the police station
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत सेखुआनी के ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार वर्मा को परसामलिक थाने की पुलिस ने मंगलवार को थाने में लाकर बैठा लिया। वह लखनऊ स्थित रमाबाई पार्क में शक्ति प्रदर्शन के लिए निकलने वाले थे।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म होने वाला है। इसलिए ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार को रतनपुर ब्लॉक सभागार कक्ष में बैठक कर लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने की रणनीति तैयार की थी। बताया जा रहा है कि प्रधान संघ के अध्यक्ष अपने साथियों के साथ 20 मई को लखनऊ के रमाबाई पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकलने वाले थे। कथित तौर पर शासन के निर्देश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा को थाने लाई और उन्हें वहीं बैठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ परसामलिक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा मुझसे मिलने आए थे, वे थाने के अंदर ही बैठे हैं। जबकि जितेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि मुझे दो सिपाहियों ने घर से लाकर यहां बैठाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed