सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly man injured in collision between two bikes

Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in collision between two bikes
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगियाबारी गांव के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने बुजुर्ग की बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोग तत्काल उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। घायल बुजुर्ग की पहचान पुरैनिया निवासी रुदल प्रसाद (60) वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed