{"_id":"6a175f8098f9e6dc6408c115","slug":"action-against-illegal-mining-intensified-47-vehicles-seized-in-raid-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178148-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज छापा मारकर 47 वाहनों को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज छापा मारकर 47 वाहनों को किया सीज
विज्ञापन
निचलौल थाने में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 47 वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों, नदी तटों, निर्माणाधीन स्थलों और खनन प्रभावित इलाकों में चेकिंग एवं छापा मारकर यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर रात 32 ट्रैक्टर-ट्रॉली, पांच लोडर, दो जेसीबी मशीन, पांच डंपर, एक ट्रक, एक पिकअप और एक दोपहिया वाहन जब्त किया। वाहन चालकों और मालिकों से खनन अनुमति एवं परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए लेकिन संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों को नियमानुसार सीज कर दिया गया। परतावल क्षेत्र में श्यामदेउरवां पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम छातीराम नहर पुल के पास छापेमारी कर बालू लदे एक ट्रक और एक टिपर को पकड़कर सीज कर दिया। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
उधर मिठौरा क्षेत्र में चौक पुलिस ने चैनपुर इलाके में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को कब्जे में लिया। पुलिस की घेराबंदी देखकर खनन में शामिल लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन से सड़कें खराब हो रही थीं और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था। एसओ मनीष पटेल ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं नौतनवा में एसडीएम नवीन प्रसाद और सीओ बसंत सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रातभर अभियान चलाकर आठ वाहनों को सीज किया। कुछ अन्य इलाकों में भी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा शेष वाहन किन जगहों की कार्रवाई में जब्त किए गए हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी-छिपे मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि अवैध खनन न केवल सरकारी राजस्व की क्षति करता है, बल्कि पर्यावरण और कानून व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसी कारण जिले में लगातार अभियान चलाकर ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos