सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus going to Pashupatinath overturned, six devotees injured

Maharajganj News: पशुपतिनाथ जा रही बस पलटी, छह श्रद्धालु घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bus going to Pashupatinath overturned, six devotees injured
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारत के महाराष्ट्र से नेपाल के काठमांडू बाबा पशुपतिनाथ का दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से छह श्रद्धालु घायल हो गए। बस का ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना हुई। नेपाल पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, भारत के महाराष्ट्र से 35 श्रद्धालु नेपाल के काठमांडो की तरफ बस नंबर यूपीछहदोडीटी 2780 पर सवार होकर पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। बुधवार की शाम अभी वह नवलपरासी बर्दघाट सुस्ता पूर्व के विनयी त्रिवेणी गाऊंपालिका–दो घ्यूखोला स्थित पूर्व–पश्चिम राजमार्ग पहुंचे ही थे की बस का ब्रेक फेल हो गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 35 श्रद्धालुओं में से छह घायल हो गए। घायलों में भारत महाराष्ट्र की सुशिला (62), शीला (69), संगिता (59), भासुली (47), रेखा (48) तथा योगिता (45) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायलों को उपचार के लिए विनयी त्रिवेणी आधारभूत अस्पताल दुम्किबास लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मध्यबिन्दु प्रादेशिक अस्पताल डंडा भेज दिया गया। वहीं बस ड्राइवर भारत आजमगढ़ निवासी अनिल कुमार (49) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed