{"_id":"6a4580584c4c0709ee04e25a","slug":"action-will-be-taken-against-school-vehicles-lacking-fitness-certificates-and-permits-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-153076-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग एक से 15 जुलाई तक ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान चलाएगा। इस दौरान बिना फिटनेस, बिना परमिट और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन आयुक्त ने संभागीय और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर जिले के 655 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 90 वाहनों की फिटनेस और 103 वाहनों के परमिट का नवीनीकरण लंबित है। विभाग का लक्ष्य सभी स्कूल वाहनों को वैध फिटनेस और परमिट से आच्छादित करना है।
अभियान के तहत सात जुलाई तक स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से संपर्क कर लंबित फिटनेस और परमिट की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही जनपदों में जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित कर बच्चों के सुरक्षित परिवहन के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
आठ से 15 जुलाई तक परिवहन, पुलिस, यातायात और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाएंगे। इस दौरान बिना फिटनेस, बिना परमिट अथवा असुरक्षित पाए जाने वाले स्कूल वाहनों का चालान करने के साथ उन्हें बंद भी कराया जाएगा। निजी वाहनों से अवैध रूप से स्कूली बच्चों का परिवहन करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यालयों में बार-बार चेतावनी के बावजूद बिना फिटनेस और बिना परमिट वाले वाहनों का संचालन जारी रहेगा, उनकी सूची शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी, ताकि संबंधित विद्यालय की मान्यता के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अभियान की दैनिक प्रगति गूगल शीट पर अपलोड की जाएगी और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं इसकी निगरानी करेंगे।