सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Action will be taken against those who are negligent

Maharajganj News: लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who are negligent
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और सेलों का जायजा लिया। साथ ही कार्यालयी कामकाज, अभिलेखों के रख-रखाव और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
Trending Videos




एसपी ने सभी शाखा प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण किया जाए और सभी रजिस्टरों को अद्यतन रखा जाए। उन्होंने कार्यालय परिसर में उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने और पुलिस कर्मियों की ओर से पूर्ण अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। जनसुनवाई से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने का निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed