सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After the notice, both the parties appeared before the Special Secretary, action was expedited.

Maharajganj News: नोटिस के बाद विशेष सचिव के समक्ष हाजिर हुए दोनों पक्ष, कार्रवाई तेज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
After the notice, both the parties appeared before the Special Secretary, action was expedited.
विज्ञापन
अधिवक्ता ने 156 पन्नों में उपनिबंधक की कथनी और करनी का पेश किया पुलिंदा, 2 पन्ने में उपनिबंधक ने भी दी सफाई
Trending Videos

उपनिबंधक पर लगे भ्रष्टाचार में संलिप्तता एवं अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप पर शासन सख्त
नौतनवा। अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला की शिकायत का संज्ञान लेते हुए शासन ने सोमवार को उपनिबंधक नौतनवा संदीप कुमार गौड़ एवं शिकायतकर्ता नागेंद्र को लखनऊ कार्यालय पर तलब किया था। तय तारीख पर उपनिबंधक और अधिवक्ता दोनों पक्ष हाजिर हुए। विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश शासन सुधीर कुमार ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर साक्ष्य संकलित किया।
बताया जा रहा है कि उपनिबंधक के विरुद्ध लगातार मिल रही शिकायतों के दृष्टिगत शासन सख्त तेवर में है। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी लगभग तय है। बता दें कि विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश शासन के बुलावे पर सोमवार को लखनऊ कार्यालय पहुंचे अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने साक्ष्य प्रस्तुत किए। अधिवक्ता ने डीएम द्वारा जांच के बाद उपनिबंधक के विरुद्ध कार्रवाई हेतु शासन को भेजे गए पत्र, रेवेन्यू बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं के प्रति उपनिबंधक के आचरण पर व्यक्त किए गए असंतोष पत्र, स्टांप चोरी एवं नियम विरुद्ध हुए बैनामों से संबंधित साक्ष्य अभिलेख समेत कुल 156 पन्नों में साक्ष्य दिए। वहीं उपनिबंधक संदीप कुमार गौड़ ने 2 पन्ने में सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपनी सफाई पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सचिव ने दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों को दर्ज कर लिया है। जांच विचाराधीन है। अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला का कहना है कि विशेष सचिव ने आश्वासन दिया है कि आरोपों की पुष्टि हेतु पर्याप्त प्रमाण मिलने एवं उसके जांच के बाद सत्यता के आधार पर उपनिबंधक के विरुद्ध विधिक विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed