सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of fake attendance for earth filling on the road, complaint

Maharajganj News: चकमार्ग पर मिट्टी भराई की फर्जी हाजिरी का आरोप, शिकायत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fake attendance for earth filling on the road, complaint
विज्ञापन
मनरेगा में बिना काम कराए भुगतान की तैयारी, सीएम पोर्टल पर शिकायत
Trending Videos

ग्रामसभा गनेशपुर निवासी अब्दुल गनी ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई


परतावल। घुघली ब्लॉक के ग्रामसभा गनेशपुर में मनरेगा योजना के तहत अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि चकमार्ग पर मिट्टी भराई का कार्य बिना कराए ही मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान कराने की तैयारी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर कार्य दिखाया जा रहा है, वहां दोनों ओर गेहूं की फसल लहलहा रही है। ग्रामसभा गनेशपुर निवासी अब्दुल गनी ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, कमरे आलम के घर से मिनहाज के खेत तक चकमार्ग पर मिट्टी भराई का कार्य पहले ही कराया जा चुका है और उसका भुगतान भी हो चुका है। इसके बावजूद दोबारा उसी कार्य को दिखाकर मजदूरों की हाजिरी लगाई जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्तमान समय में चकमार्ग के दोनों ओर गेहूं की फसल है। ऐसे में मिट्टी की खुदाई या भराई संभव ही नहीं है। इसके बावजूद 18 व 19 जनवरी को 65-65 मजदूर, 20 जनवरी को 60 मजदूर और 21 जनवरी से लगातार 59-59 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। आरोप है कि एक ही स्थान पर उन्हीं मजदूरों को आगे-पीछे खड़ा कर फोटो खींची जाती है और एनएमएमएस ऐप के माध्यम से फर्जी हाजिरी अपलोड की जा रही है। खंड विकास अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed