सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of fraud in the construction of the cemetery road, demand for investigation raised

Maharajganj News: कब्रिस्तान मार्ग निर्माण में धांधली का आरोप, जांच की मांग उठाई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in the construction of the cemetery road, demand for investigation raised
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर एक में नहर से कब्रिस्तान तक बन रही सीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। स्थानीय नगरवासियों ने आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, करीब 38.09 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क को लेकर क्षेत्र में भारी नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क निर्माण में घटिया ईंट, साधारण बालू और मिट्टी की भराई का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि बिना मजबूत नींव डाले ही सीसी सड़क बनाई जा रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन जिम्मेदार चुप बैठे हैं। सद्दाम हुसैन, अकबर अली, नूर मोहम्मद, अहमद रजा, अनिल, रामदवन आदि ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed