सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cancellation of NEET exam leaves candidates disappointed, hard work wasted

Maharajganj News: नीट परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थी मायूस, मेहनत पर फिरा पानी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of NEET exam leaves candidates disappointed, hard work wasted
विज्ञापन
सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
Trending Videos

बड़ी संख्या में गैर राज्यों से तैयारी कर रहे थे जिले के मेधावी
महराजगंज। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को तीन मई को हुई नीट की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। परीक्षा रद्द होने के बाद नीट यूजी 2026 की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी मायूस हैं। एनटीए ने प्रश्नपत्र लीक होने व गेस पेपर से प्रश्नों के मिलने के चलते यह फैसला लिया है। कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो बड़े शहरों में परिवार से दूर रहकर तैयारी में जुटे हुए थे। परीक्षा रद्द करने की घोषणा ने न सिर्फ विद्यार्थियों को बल्कि अभिभावकों में भी गहरी निराशा है।
फरेंदा तहसील क्षेत्र के स्कालर्स से 12वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे चुकी अनुष्का, शोएब खान, प्रतीक चौधरी, अभिषेक सिंह ने बताया कि वह लोग मेडिकल की पढ़ाई के लिए नीट यूजी परीक्षा 2026 जो तीन मई को हुई इसमें गोरखपुर शामिल हुए। परीक्षा काफी अच्छी हुई जिससे उम्मीद थी कि इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ वह नीट यूजी में भी मैदान मारेंगे लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर ने पूरी तरह से निराश कर दिया। अब दोबारा नीट की परीक्षा देनी पड़ेगी। आने वाले प्रश्न कैसे होंगे अब इसे लेकर उहापोह की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटा रहकर तैयारी करने वाले भी निराश
सिसवां नगर पालिका में कई परिवार के बच्चे नेट यूजी की तैयारी राजस्थान के कोटा से पिछले दो वर्ष से कर रहे हैं। परिवार से दूर रहकर भी इन्हें उम्मीद थी कि वह परीक्षा में अच्छा रैंक लाकर मेडिकल शिक्षा अच्छे कॉलेज से प्राप्त कर सकेंगे। रैंक अच्छा आने से घर वालों को अतिरिक्त धनराशि प्रवेश के लिए डोनेशन नहीं देना होगा लेकिन रद्द परीक्षा ने सिर्फ उनकी ही नहीं अभिभावकों की उम्मीद भी तोड़ दी है। कोटा रहकर तैयारी करने वाली कस्बे की आयुषी जायसवाल, श्रेयांसी, सृष्टि, अनन्या, साक्षी, पार्थ अग्रवाल, आन्या केडिया व अलीशा ने बताया कि पूरे वर्ष इस टेस्ट के लिए जम कर तैयारी की थी, पेपर भी अच्छा हुआ था। अब पेपर लीक होने से हमारे परिश्रम पर पानी फिर गया है। दोबारा परीक्षा कैसी होगी व कैसे प्रश्न आएंगे अब यह कहना मुश्किल।
अभिभावक भी चिंतित
सिसवां कस्बे के मनोज कुमार जायसवाल व बबलू कसेरा अपने बच्चों को कोटा भेजकर तैयारी करा रहे थे। उन्होंने बताया कि तीन मई की परीक्षा के बाद बच्चे घर आए थे लेकिन मंगलवार को परीक्षा रद्द होने की जानकारी ने चिंतित कर दिया है। तैयारी के लिए घर से दूर भेजना और एक मोटी रकम खर्च करने के बाद के बाद, पेपर लीक होने की घटना मानसिक रूप से परेशान करने वाली है। बच्चे पूरी मेहनत के बाद परीक्षा देकर लौटे थे, लेकिन परीक्षा रद्द होने की जानकारी से घर में मायूसी है।
वर्जन
नीट यूजी 2026 की परीक्षा पूरे देश में एक साथ हुई थी। उसके कुछ प्रश्न मॉडल पेपर्स में मैच हुए। यह एक संयोग हो सकता है लेकिन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एनटीए व केंद्र सरकार ने तीन मई की परीक्षा रद्द करना ठीक समझा। अभ्यर्थियों ने तैयारी कर रखी है ऐसे में परीक्षा एक बार आयोजित हो अथवा दो बार जिनकी तैयारी पूरी उन्हें कोई दिक्कत नहीं होने वाली।
-डीपी सिंह, जिला कोआर्डिनेटर, सीबीएसई बोर्ड, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed