{"_id":"6a0396f5f090b0a36e0c17db","slug":"the-administration-stopped-illegal-construction-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-158030-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध निर्माण प्रशासन ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध निर्माण प्रशासन ने रुकवाया
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 13 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने शोहरतगढ़ ब्लाॅक के अतरी मुहमुदवां गांव में राजस्व टीम के साथ पहुंचकर नाले और खलिहान की भूमि पर बन रहे पक्के मकान के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। साथ ही धारा-67 के तहत कार्रवाई करते हुए कब्जाधारी घनश्याम को नोटिस देने के साथ तहसीलदार न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत अतरी मुहमुदवां निवासी घनश्याम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नाले और खलिहान की भूमि पर पक्का मकान निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व टीम को मौके पर भेजकर मौके की जांच करवाई। तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव की जांच में अवैध निर्माण पुष्टि हुई। इस जगह पर और एक व्यक्ति कुछ वर्षों पूर्व खलिहान की भूमि पर पक्का मकान बनवा लिया था।
वह अब नाले पर मिट्टी पाटकर फिर मकान बनवा रहा था। तहसीलदार ने आरोपी घनश्याम के विरुद्ध धारा-67 के तहत कार्रवाई की है। लेखपाल शिव कुमार ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया गया है।
इस संबंध में एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि खलिहान, नाला और गड्ढे की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos